किरीत गौठान में महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं सब्जी उत्पादन कर बन रहीं आत्मनिर्भर जांजगीर-चांपा, जून 2023/ जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम किरीत में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर महिला स्व सहायता समूह विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित करके आत्मनिर्भर हो रही हैं। गायत्री स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किरीत गौठान के अंतर्गत शासन द्वारा दी गई 3 एकड़ जमीन पर बैंगन की खेती कर रहे हैं। समूह के सदस्य सावित्रीबाई ने बताया कि उनके समूह में 10 सदस्य हैं वे गौठान में बैंगन और बरबट्टी का उत्पादन कर रहीं है। उनके द्वारा प्रति 3 दिनों में लगभग 2 से 3 क्विंटल बैंगन का उत्पादन हो रहा है वे उत्पादित बैंगन को आसपास के लोकल बाजार में बेच रहे हैं। जिससे उन्हें बहुत ही अच्छा मुनाफा हो रहा है। समूह द्वारा गौठान में पिछले 1 साल से बैंगन, टमाटर में धनिया एवं अन्य सब्जियों की खेती कर रहे हैं। वे बताते हैं कि पहले हम सिर्फ घर के ही कार्यों में सीमित थे लेकिन गौठान में उन्हें बेहतर रोजगार मिला है वे बैंगन, बरबट्टी, टमाटर की खेती कर रहे हैं और उनसे एक अच्छी आय अर्जित हो रही है तथा उनका मान सम्मान बढ़ने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक रूप से भी स्थिति सुदृढ़ हुई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
मोदी की तीसरी गारंटी पूरी: अन्नदाता से किया वायदा हुआ पूरा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री ने किसानों को दो साल के धान का बकाया बोनस 3716 करोड़ रूपए की राशि हस्तांतरित की सुशासन दिवस पर प्रदेश के किसानों को मिला बड़ा तोहफा अभनपुर ब्लॉक के ग्राम बेन्द्री में आयोजित हुआ कार्यक्रम मुख्यमंत्री की घोषणा: जरूरत पड़ने पर धान खरीदने की अवधि भी बढ़ाएंगे पूरी पारदर्शिता के साथ एक लाख […]
वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत 32 विकास कार्यों हेतु 1 करोड़ 97 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति
दुर्ग, सितंबर 2023/ कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 32 निर्माण कार्याे के लिए 1 करोड़ 97 लाख 35 हजार 327 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र वैशाली नगर के अंतर्गत वार्ड क्र. […]
मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की दी शुभकामनाएं
रायपुर, जनवरी 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की है।मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर […]