मुख्य कार्यक्रम प्रियदर्शनी स्टेडियम में सुबह 7 बजे से जगदलपुर 20 जून 2023/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा जिले के समस्त ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में योग कार्यक्रम को कराने के निर्देश दिए। समाज कल्याण के उप संचालक ने बताया कि ’एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम के आधार पर जिलें में योग संबंधी आवश्यक तैयारी आयुष विभाग, नगर निगम, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग के संयुक्त दायित्व में किया गया है। जिले में मुख्य योग कार्यक्रम इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम सुबह 7 से 8 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम हेतु आवश्यक तैयारी कर लिया गया है। योगाभ्यास कार्यक्रम में योग आयोग के सदस्य श्री राजेश नारा शामिल होंगे । साथ ही कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार, छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री एम.आर निषाद, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, भवन सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के सदस्य श्री बलराम मौर्य, नगर पालिक निगम सभापति श्रीमती कविता साहू सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया जाएगा।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं
रायपुर, जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। महाभारत और वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास के अवतरण […]
जिलें में 3 जनवरी से 15 से 18 साल के 94 हजार से अधिक बच्चों को लगेगा कोवैक्सिन का टीका 10 जनवरी से फ्रंट लाइनर्स, 60 वर्ष से अधिक उम्र एवं गंभीर बीमारी वाले व्यक्तियों को लगेगा बूस्टर डोज
बलौदाबाजार, दिसम्बर 2021/स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देश पर आज कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर कोविड से बचाव सम्बंधित विस्तृत दिशा निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने ओमिक्रान वेरियंट के बढ़ते हुए खतरों से आगाह भी किए है। इसके लिए जिला स्तर पर आज नियंत्रण […]
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 31 जुलाई के पूर्व ई-केवायसी करवाएं पूर्ण
रायगढ़, जुलाई2022/ उप संचालक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत योजना के समस्त लाभार्थी जो पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे है उन्हें ई-केवायसी सत्यापन किया जाना है। ई-केवायसी सत्यापन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 है। उक्त तिथि तक ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले किसानों […]