संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव प्रसाद राय होंगे मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा 20 जुन 2023/ ’’एक विश्व एक स्वास्थ्य’’ थीम, पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम जांजगीर के भीमा तालाब जाज्वल्यदेव द्वार के पास 21 जून को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव प्रसाद राय होंगे। इसके साथ ही जिले के शहरों और गांवों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय के प्रमुख स्थलों जैसे-ऐतिहासिक, सार्वजनिक महत्व के स्थल, महत्वपूर्ण नदियों वाले स्थलों पर अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा।
संबंधित खबरें
माध्यमिक शाला डोंगीतराई के बच्चों ने लगवाया टीका
रायगढ़, मार्च2022/ कोविड 19 के संक्रमण से बचाव हेतु स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु शासन स्तर से वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कक्षा 06 से 08 तक अध्ययनरत 12 से 14 वर्ष उम्र के बच्चों को कोरोनावायरस का टीका लगाया जा रहा है, ताकि बच्चे सुरक्षित रह सके। इसी क्रम में अन्य विद्यालयों […]
प्रदेश में 1174 आयुष संस्थाओं के माध्यम से निःशुल्क इलाज
चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 22.48 लाख मरीजों का उपचार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर है गिलोय, तुलसी, आंवला, हल्दी और काली मिर्च रायपुर. 5 मार्च 2022. प्रदेश में लोगों को सेहतमंद बनाए रखने और उन्हें उपचार उपलब्ध कराने में आयुष संस्थाएं भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राज्य में 1174 आयुष संस्थाओं […]