जगदलपुर, 30 जून 2023/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने पेंशन प्रकरण तैयार करने में विलंब करने वाले सहायक ग्रेड-2 को निलबिंत किया। तहसील कार्यालय दरभा में पदस्थ सहायक ग्रेड- 02 (नायब नाजिर) श्री गोपालराम बाघ को कार्यालय के पूर्व कर्मचारी स्वर्गीय श्री सुनील कुमार आचार्य, मृत्यु 13 अपै्रल 2022 को होने के उपरांत उनके पेंशन प्रकरण तैयार करने में अत्यधिक विलम्ब करने के कारण श्री बाघ को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम- 09 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बास्तानार निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
संबंधित खबरें
रामायण महोत्सव में भक्तिमय वातावरण के बीच झूमे जिलेवासी, मानस मण्डलियों के रामायण मानस गायन की सुंदर प्रस्तुतियों से सजी संध्या
छत्तीसगढ़ के कलाकार श्री अनुराग शर्मा तथा बॉलीवुड पार्श्व गायिका रीनी चन्द्रा के अद्भुत भक्ति गीतों से गूंजा सरगुजा अम्बिकापुर, 8 सितम्बर 2023/ रिमझिम फुहारों के बीच पीजी कॉलेज ग्राउंड में गुरुवार को रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। सीजीएमएससी अध्यक्ष एवं विधायक लुण्ड्रा डॉ प्रीतम राम ने भगवान श्रीराम तथा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र […]
अब तक ढाई करोड़ मूल्य के 7799 क्विंटल मिलेट फसलों की हो चुकी खरीदी
रायपुर, जनवरी 2022/ छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी और रागी फसलों की खरीदी के लिए समयावधि अब 15 फरवरी 2022 तक बढ़ा दी गई है। इसके पहले इन फसलों की खरीदी के लिए 31 जनवरी तक की तिथि निर्धारित थी। गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा होने के कारण मिंजाई […]
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से कुंती के सपनों को मिली उड़ान
अब तक 4.68 लाख प्रशिक्षित एवं प्रमाणीकृत हितग्राहियों में से 2.56 लाख युवाओं का किया गया नियोजन रायपुर, 27 दिसम्बर 2022/ मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। इन्ही पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए कुन्ती साय ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना […]