रायपुर. 20 अगस्त 2023. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पाटन में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल श्री भारत यादव की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने मृतक के परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि आज सवेरे पाटन में बोलेरो और दोपहिया वाहन एक्टिवा की टक्कर में श्री भारत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए पाटन के शासकीय अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संबंधित खबरें
जीवन के सफर में सहारा बना गोधन न्याय योजना
किसी के बेटी की शादी में बना मददगार, तो कोई व्यवसाय खड़ा कर होने लगा आत्मनिर्भर किसी को डिलीवरी और छुट्टी के खर्च में आया काम, तो किसी के गहनो का शौक हुआ पूरा कवर्धा, 20 फरवरी 2023। राज्य में पशुधन संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गोधन न्याय योजना की शुरुआत […]
सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा भू विस्थापितों को नौकरी नही दिये जाने पर कलेक्टर ने जतायी गहरी नाराजगी
भू विस्थापितों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए नौकरी के लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण करने के निर्देश भू अधिग्रहण, मुआवजा वितरण के मामलों को तेजी से निपटाने कटघोरा के एसडीएम आफिस में एक अतिरिक्त नायब तहसीलदार होगा संलग्न कलेक्टर श्री संजीव झा ने सार्वजनिक उपक्रमों की संयुक्त बैठक में दिये निर्देश कोरबा , जुलाई 2022/कलेक्टर […]
जिले मेें पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन
दुर्ग 14 मार्च 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य नये सिरे से कार्य विभाजन किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार -संयुक्त कलेक्टर श्री मुकेश रावटे को – दुर्ग अनुभाग के अंतर्गत दुर्ग तहसील हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग (ग्रामीण) – दुर्ग ग्रामीण के […]