दुर्ग 25 अगस्त 2023/ भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन प्रक्रिया में आवश्यक पारदर्शिता हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट को नियुक्त किये जाने की सुविधा प्रदान की गयी है। इस हेतु राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त किये जाने वाले बूथ लेवल एजेंट मतदान केन्द्रों के लिये नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे। जिसमें उनके द्वारा पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन तथा स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा मृत मतदाताओं के नाम विलोपित किये जाने संबंधी व्यक्तियों की पहचान में सहयोग किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री बी.के. दुबे से मिली जानकारी अनुसार आयोग द्वारा बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति से संबंधित वर्तमान निर्देशों को समेकित करते हुए आवश्यक संशोधित दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। जिसके अनुसार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अध्यक्ष/सचिव/अधिकृत प्रतिनिधि के द्वारा स्याही में अपने हस्ताक्षर से विधानसभावार बीएलए 1 की नियुक्ति, निर्धारित नियुक्ति पत्र में किया जाना है। बीएलए 1 द्वारा संबंधित विधानसभा के लिए मतदान केन्द्रवार संबंधित मतदान केन्द्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत व्यक्ति की बीएलए 2 के रूप में नियुक्ति निर्धारित नियुक्ति पत्र में स्याही में अपने हस्ताक्षर से किया जाना है। तत्संबंध में राजनैतिक दल बीएलए 1 की नियुक्ति की जानकारी अथवा नियुक्ति पत्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रेषित करेंगे। बीएलए 1 द्वारा बीएलए 2 की नियुक्ति किया जाकर जानकारी अथवा नियुक्ति पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं संबंधित बीएलओ को सूचित करेंगे।
संबंधित खबरें
3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक आकाक्षी विकासखंड बोड़ला में स्वास्थ्य, शिक्षा,पोषण सहित अनेक विषयों पर विभागों द्वारा कराया जा रहा है विभिन्न कार्यक्रम
आकाक्षी विकासखंड बोडला में वनांचल क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्र तक हो रहा आयोजन कवर्धा, 05 अक्टूबर 2023। कबीरधाम जिले के आकाक्षी विकासखंड बोड़ला में 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक संकल्प सप्ताह का आयोजन हो रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभाग मिलकर विभिन्न […]
महतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाएं हो रही सशक्त ग्रामीण इलाकों में रोजगार की कमी और सीमित संसाधनों के बीच जीवन यापन करने में मिल रही सुविधा महतारी वंदन योजना से जीवन को मिली नई दिशाः- सुखमत मंझवार
घर के खर्चे चलाने में काम आती है महतारी वंदना योजना की राशिः-राजकुमारी मंझवारकोरबा दिसम्बर 2024/sns/ महतारी वंदन योजना ने वनांचल क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में एक नया उजाला लाया है। ग्रामीण इलाकों में रोजगार की कमी और सीमित संसाधनों के बीच जीवन यापन करना कठिन था। इस योजना के माध्यम से उन्हें आर्थिक […]
कलेक्टर के निर्देश पर जारी है निगम प्रशासन का अभियान, मुख्य चौक चौराहों, सड़क किनारे अतिक्रमण कर अवैध संचालित ठेले और गुमटियां हटाई गई
अम्बिकापुर 08 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम, राजस्व एवं पुलिस अमला द्वारा शहर के सड़कों पर अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में शहरी व्यवस्था को सुधारने प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को भी नगर निगम की उड़न […]