अब 20 सितम्बर तक कर सकते है आवेदन जांजगीर-चांपा 13 सितम्बर 2023/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत धाराशिव के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 05 मे सहायिका पद तथा ग्राम पंचायत कुथुर के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 07 में सहायिका के रिक्त पद हेतु 12 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी ने बताया कि उक्तः आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अब 20 सितम्बर 2023 निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र कार्यालयीन दिवस पर सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जांजगीर नवागढ़ 2 में स्वयं जमा कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जांजगीर नवागढ़ 2 से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने जनचौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्या
कवर्धा, मार्च 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के नागरिकों से भेंटकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी। कलेक्टर ने एक-एककर जन चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे आमजनों से उनकी समस्यों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए एवं निराकरण के लिए आधिकारियों को निर्देशित किए। जन चौपाल कार्यक्रम […]
विश्व बालिका दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
जगदलपुर, अक्टूबर 2022/ विश्व बालिका दिवस के अवसर पर मंगलवार 11 अक्टूबर को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोकापाल में कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य एवं जिला संसाधन समूह सदस्य श्री जे पी पाठक द्वारा किया गया। आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य श्री विधुशेखर झा द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग से महिला […]
25 लाख 52 हजार 658 क्विंटल हुई धान खरीदी, किसानों को 393 करोड़ 70 लाख का भुगतान जारी
रायगढ़, दिसम्बर 2021/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने से आज तक कुल 25 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी की जा चुकी है। इसके साथ ही कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशन के फलस्वरूप मिलरों द्वारा उठाव भी तेजी से किया जा रहा है।जिले भर के 9 ब्लाक में कुल 143 […]