राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के महिला पहलवानों ने लिया हिस्सा, कुश्ती के दिखाए दांव-पैंतरे रायगढ़, सितम्बर 2023/ चक्रधर समारोह के अवसर पर आज प्रात: 10 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकर पटेल उपस्थित रहें। समारोह को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि आज हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में पहचान की मोहताज नही है, आज खेल के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां अपनी परचम लहरा रही हैं। कुश्ती के क्षेत्र में बेटियों ने कई मेडल से जिला, राज्य एवं देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल ने कहा कि चक्रधर समारोह के अवसर पर आज यहां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता देखने का मौका मिल रहा है। आयोजन में महिला पहलवानों ने अपना दमखम दिखा कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। जिसमें प्रमुख रुप से महिला पहलवानों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। राजस्थान की आशा एवं यूपी की तन्नू चौहान, पंजाब की कृति एवं यूपी की प्रियंका के बीच हुए मुकाबले के फुर्तीले अंदाज से लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। महिला कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 45 सदस्य शामिल रहे। जिसमें मेरठ, पंजाब, पानीपथ, जयपुर, हरियाणा, राजस्थान जैसे विभिन्न स्थानों से आये थे। जिसमें उत्तर प्रदेश से दिव्या तोमर, हरियाणा से रजनी, रीना, सिमरन, हंसिका, पंजाब से मंजू जैसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाडिय़ों ने दंगल में अपना जौहर दिखायी। इस मौके पर मेरठ से आये इंटरनेशनल कोच डॉ.जबर सोम, नेशनल कोच एवं रेफरी श्री जसबीर सिंह, एनआईएस कोच रोहतक श्री जय भगवान, सहायक आयुक्त आदिम जाति श्री बी.के.राजपूत उपस्थित रहे। इस दौरान श्री दिनेश जायसवाल, श्री बलबीर शर्मा, श्री नंदलाल गोड़, श्री बालकृष्ण डनसेना का विशेष सहयोग रहा।
संबंधित खबरें
आर्थिक संबल के साथ युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार केलिए बेरोजगारी भत्ता: मुख्यमंत्री श्री बघेल
मुख्यमंत्री द्वारा 1.29 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता की 34.56 करोड़ रूपये की राशि का अंतरण आई.टी.आई. में प्रशिक्षण अधिकारी के लिए चयनित 82 अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्ररायपुर, अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को अगस्त 2023 की राशि का […]
लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता-श्री सिंहदेव
स्वास्थ्य मंत्री ने किया क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भूमिपूजन अम्बिकापुर, मार्च 2023/ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने मंगलवार को गंगापुर में राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का विधि विधान एवं पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। क्रिटीकल केयर ब्लॉक के लिए 22 करोड़ 50 लाख की […]
पहाड़ी कोरवा बुद्धु राम का जीवन यापन होगा आसान, पीएम जनमन योजना से बन रहा पक्का मकान
कोरबा 20 जनवरी 2025/sns/ वृद्ध बुद्धुराम पहाड़ी कोरवा की जिंदगी वैसे तो परिवार समेत पहाड़ो के बीच जंगल में टूटे फूटे झोपड़ी में ही कट रही थी। उनका कच्चा मकान कभी पक्का हो जाएगा, यह उन्होंने कभी सोचा भी न था। घर की आर्थिक स्थिति भी इतनी मजबूत नहीं थी कि वह पक्का मकान बनाने […]