जगदलपुर, 29 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवारों के वारिसों को 12 लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत तहसील तोकापाल अंतर्गत कलेपाल निवासी गागरा कश्यप की पानी में डूबने से मृत्यु पर पुत्र मोहनराम कश्यप, तहसील बस्तर के बागमोहलई निवासी योगिता की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पिता श्री गंगाराम नेताम तथा तहसील दरभा अंतर्गत अलवा निवासी हबिल की पानी में डूबने से मृत्यु पर पिता श्री लखमू को तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि सम्बंधित वारिसों के बैंक खाते में अंतरित किये जाने के निर्देश सम्बंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
जिले में धान की रिकार्ड खरीदी, धान बेचने वाले किसानों ने शासन की व्यवस्था को सराहा
कोरबा / फरवरी 2022/जिले में 1 दिसम्बर 2021 से 7 फरवरी 2022 तक हुई धान खरीदी में किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिले के 55 धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा। धान खरीदी के लिए सभी केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। धान बेचने में हुई […]
कलेक्टर ने कोंटा ब्लॉक का सघन भ्रमण कर शिक्षा- स्वास्थ्य और अन्य सेवाओं का लिया जायजा
जनकल्याणकारी योजनाओं का करें प्रभावी क्रियान्वयन- कलेक्टरसुकमा, दिसंबर 2024/sns/कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने विकासखंड कोंटा का सघन दौरा करते हुए विभिन्न संस्थानों निरीक्षण करने सहित सेवाओं की उपलब्धता और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा-स्वास्थ्य और अन्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस निरीक्षण […]
दूषित जल के संपर्क में आने से हो सकती है दाद, खाज, खुजली की समस्या
रायपुर, जून 2022 बरसात का मौसम शुरू होते ही लोगों में त्वचा संबंधी बीमारियों की शिकायतें बढ़ जाती है। एक ओर जहाँ बरसात का मौसम तरोताजगी देने वाला होता है, वहीं दूसरी ओर देखरेख के अभाव में कई त्वचा संबंधी विकार भी सामने आ सकते हैं। बरसात में होने वाले रोगों में त्वचा का लाल […]