बलौदाबाजार,4 नवंबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार के निर्देश पर शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से स्वीप के तहत ग्राम पंचायतों में 7 नवंबर को एवं जिला स्तरीय 8 नवंबर को हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान का थीम बेटी है तो कल है,मतदान ही सही विकल्प रखा गया है। ग्राम पंचायत में कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 3 बजे तक एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम स्पोर्ट्स स्टेडियम बलौदाबाजार में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक रखा गया है। इसके साथ ही शहर के प्रमुख चौक चराहों में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। स्वीप नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन ने सभी जिला वासियों से अधिक से अधिक इस अभियान में शामिल होने का आग्रह किया है।
संबंधित खबरें
शासकीय उद्यान रोपणी कचंदा और भूतहा में अब निलामी 19 अप्रैल को
जांजगीर-चांपा 17 अप्रैल 2023/ कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणियों के आम फल बहार वर्ष 2023-24 की नीलामी किया जाना है। जो भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर आम फलबहार लेना चाहता है नीलामी के पूर्व नीलामी की नियम एवं शर्ते तथा आम फल बहार का अवलोकन संबंधित शासकीय उद्यान रोपणियों […]
अभियान चलाकर एक माह में तैयार करे स्कूली बच्चों के जाति प्रमाणपत्र- कलेक्टर
जाति प्रमाण पत्र बनाने व राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश अम्बिकापुर, सितम्बर 2022/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियां की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण में धीमी […]