सुकमा, 09 नवम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस. एस ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 90 कोण्टा के लिए 07 नवम्बर को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए मतदान के लिए जिला वासियों को बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर ने सभी मतदाताओं, नागरिकों, पुलिस बल, पुलिस प्रशासन, राजनीतिक दलों, मीडिया प्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों, ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ, पंचायत सविचों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पटवारियों सहित अन्य निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवम् कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य के तहत् मतदान सम्पन्न कराने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया हैं। कलेक्टर ने नारी शक्ति को जिले में संगवारी और आदर्श मतदान केंद्र में बनाए गए, महिला मतदान दलों की अधिकारी व कर्मचारियों को भी विशेष तौर पर उनका आभार व्यक्त किया जिन्होंने मतदान कार्य पूरी क्षमता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।
संबंधित खबरें
गौपालन न केवल हमारी धार्मिक आस्था से बल्कि अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा है – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने समाज के नवपदस्थ पदाधिकारियों को दिलाई शपथ मुख्यमंत्री जिला नगर कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जनमाष्टमी महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की रायपुर, 10 सितम्बर 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में जिला नगर […]
वर्मी खाद के गुणवत्ता परीक्षण हेतु जांच दल का गठन
रायपुर , मई 2022/प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति टेकारी (कुंडा) विकासखंड आरंग में कृषको को विक्रय हेतु गोठान के माध्यम से भंडारित वर्मी खाद के गुणवत्ता पर पूर्व विधायक आरंग श्री नवीन मारकण्डे द्वारा विडियो क्लिप सोशल मिडिया पर जारी किया गया था। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा इस विडियो क्लिप को संज्ञान में […]
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश,
जांजगीर-चांपा, फरवरी, 2022/ मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन मंगलवार 08 फरवरी 2022 से सभी श्रेणी के अधिकारियों-कर्मचारियों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति के साथ होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए आज मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके पहले मंत्रालय […]