सेवा निवृत्त प्रधान पाठक श्री जवाहर सिंह ने 76 पुस्तकों को किया दान, कलेक्टर ने की सराहना जांजगीर-चांपा, जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिले में पुस्तक दान महाभियान की शुरुआत 16 जनवरी से की है। पुस्तक संकलन वाहन जिले की विभिन्न स्कूलों में पहंुच रहा है। जहां जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक अपनी हिस्सेदारी निभाते हुए बढ़-चढ़कर पुस्तक दान महाअभियान में सम्मिलित हो रहे हैं। कलेक्टर की इस पहल से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत सोनसरी के सेवा निवृत्त प्रधान पाठक श्री जवाहर सिंह ने संगीत, वेद, आध्यात्म सहित अन्य विषय से जुड़ी 76 पुस्तकों को दान किया। कलेक्टर श्री छिकारा ने उनके इस कार्य की सराहना की। पुस्तक दान महादान अभियान के अंतर्गत जिले की तिलई संकुल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तिलई एवं तागा की स्कूलों से 225 पुस्तक दान में प्राप्त हुई। विकासखंड अकलतरा के अंतर्गत संकुल केन्द्र तरौद में उप सरपंच के साथ सभी शिक्षकों ने शासकीय कन्या हाई स्कूल नरियरा में शिक्षकों और बच्चों द्वारा पुस्तक, संकुल केन्द्र सोनसरी में शिक्षक शिक्षिकाओं ने केन्द्र अर्जुनी में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुस्तक दान किए। आज अकलतरा विकासखंड के 8 संकुल केन्द्रों में कुल 576 पुस्तक दान किया गया। संकलित सभी किताबों को लाइब्रेरी के माध्यम से विद्यार्थियों, आमजनों को पढ़ने की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।
संबंधित खबरें
ग्राम सभा का आयोजन 02 अक्टूबर को
कोरबा, 25 सितंबर 2024/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले के समस्त ग्रामों में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने हेतु आदेश जारी किए हैं। उक्त आदेश के तहत 02 अक्टूबर 2024 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 129 (ख) (3) के तहत ग्रामसभा में गणपूर्ति कराने का […]
जिले के विकास में टीम भावना से कार्य सम्पादन सहायक
सुकमा 22 मार्च 2022/ किसी भी कार्य में बेहतर परिणाम लाने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करना और सभी स्तर के अधिकारी कर्मचारियों की सहभागिता आवयश्क है। शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर मूर्त देने में मैदानी अमलें का महत्वपूर्ण कार्य होता, अतः समस्त विभाग प्रमुख अपने अधीनस्त अधिकारी कर्मचारियों की फिल्ड में उपस्थिति […]
छत्तीसगढ़ भवन में ध्वजारोहण
बिलासपुर / जनवरी 2022। लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास, धर्मस्व एवं पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ भवन में ध्वजारोहण किया।