रायपुर, जनवरी 2024/शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में सहायक शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 01 फरवरी दोपहर 12 बजे से 03 फरवरी संध्या 05 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in में प्रारंभ की जा रही है। उक्त काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार सहायक शिक्षक पद के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in पर देखी जा सकती है। शालाओं के आबंटन पश्चात् अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आबंटित जिला के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया जायेगा। अभ्यर्थी समस्त आवश्यक मूल अभिलेखों सहित निर्धारित समयावधि में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करेगें। दस्तावेज सत्यापन तिथि की सूचना अभ्यर्थियों के लागिन आई.डी. तथा पंजीकृत मोबाईल नंबर पर पृथक से प्रदान की जायेगी।
संबंधित खबरें
कलेक्टर एवं विधायक ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के संदेश के साथ लगाए पौधे
मुंगेली 09 जुलाई 2024/sns/- मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले एवं कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज मुंगेली विकासखंड के ग्राम छटन में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के संदेश के साथ पौधा लगाया। उन्होंने जिलेवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक श्री मोहले ने पेड़-पौधों की […]
जनचौपाल कार्यक्रम में 46 आवेदन प्राप्त हुए
कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ सुनी आम नागरिकों की समस्याएंराजनांदगांव 07 फरवरी 2023। जनचौपाल कार्यक्रम में आज कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आम नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर उचित कार्रवाई करें। जन चौपाल कार्यक्रम में आज ग्राम रूवांतला […]
मुख्यमंत्री श्री बघेल 25 फरवरी को बिलासपुर को देंगे 353.56 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात
बिलासपुर 24 फरवरी 2022। मुख्यमंत्री श्री बघेल 25 फरवरी को बिलासपुर प्रवास के दौरान शहरवासियों को लगभग 353 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत के 97 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इन कार्यों में से 277 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत के 62 कार्यों का लोकार्पण और 76 करोड़ 25 लाख रूपए की […]