रायपुर 21 जून 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वित्तीय जागरूकता के लिए काम कर रहे एनजीओ 'समर्पित' की "वित्तीय शिक्षा पुस्तिका" का विमोचन किया।
समर्पित संस्था के समन्वयक श्री पुन्नीलाल खैरवार ने बताया की उनकी संस्था आम लोगों में वित्तीय जागरूकता लाने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम चला रही है, ताकि डिजिटल लेनदेन में लोग सावधानी बरतें और बैंकिंग फ्रॉड से बच सके।
उन्होंने बताया की उनका यह कार्यक्रम स्कूल, कॉलेज, पंचायत, महिला समूहों और किसानों के बीच वर्कशॉप आयोजित कर चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर समर्पित संस्था के अध्यक्ष सह निर्देशक डाॅ. संदीप शर्मा सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।
बिलासपुर, 11 जुलाई 2024/sns/-किसानों को खाद-बीज के लिए परेशान करने वाला जैतपुरी सेवा सहकारी समिति (विख मस्तुरी) के प्रभारी प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी को हटा दिया गया है। सहकारी समिति ने बैठक आयोजित कर श्री तिवारी को हटाने का प्रस्ताव पारित किया है। किसानों की सुविधा के लिए बैंक केडर के पर्यवेक्षक ज्ञान प्रसाद करियारे […]
बलौदाबाजार, जून 2022/ राज्य शासन के निर्देश पर जिला हाथकरघा कार्यालय के माध्यम से जिला मुख्यालय स्थित पं. वाल्मीकि शुक्ल स्मृति विप्र वाटिका में हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में कोसा एवं कॉटन हाथकरघा वस्त्रों की मांग बढ़ी है। लोग प्रदर्शनी को देखने दूर दूर से आ रहे है। उक्त […]
जांजगीर-चांपा, 1 फरवरी, 2022/ सहायक आयुक्त राज्य कर जांजगीर का वृत्त कार्यालय जो कि पूर्व में वार्ड क्रमांक- 3 कुबेर गली नैला में संचालित था,वह वार्ड क्रमांक- 8 मकान नंबर 121/8 नहरिया बाबा केनाल रोड, पुराना आयकर भवन जांजगीर में स्थानांतरित की गई है।सहायक आयुक्त राज्य कर जांजगीर वृत्त ने भविष्य में उक्त पते पर […]