कवर्धा, 15 जुलाई 2024/ sns/- सावन महीने के प्रथम सोमवार 22 जुलाई को बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने नागरिकों को संदेश प्रसारित किया है। कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा है कि “प्रिय नागरिकगण, जैसा कि आपको विदित ही है कि सावन माह के प्रथम सोमवार को प्रतिवर्ष कवर्धा शहर के प्रसिद्ध बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव शिव मंदिर तक पदयात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिले के समस्त नागरिकों द्वारा भाग लिया जाता है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के प्रथम सोमवार 22 जुलाई को बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक पदयात्रा का आयोजन प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा। आप समस्त प्रिय नागरिकगणों से अपील है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिक से अधिक संख्या में इस पदयात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।“
संबंधित खबरें
चुनावी पड़ताल, लोकसभा चुनाव-2024,71 दिनों में 133 जनसभाएं, कठोर परिश्रम का पर्याय बने मुख्यमंत्री साय
मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में भी झोंकी ताकत रायपुर। 16 मार्च को लगी आचार संहिता के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान 71 दिनों में 133 सभाओं को संबोधित किया है। इस दौरान वे ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखंड में भी चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुए और कुल 33 […]
साम्य भूमि फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य टीम जन जागरूकता हेतु संवेदनशील क्षेत्र नागाराम पहुंची
सुकमा, 02 मई 2023/ जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर संवेदनशील क्षेत्र ग्राम नागाराम में कलेक्टर श्री हरिस. एस के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश सांडिया के नेतृत्व में साम्य भूमि फाउंडेशन द्वारा यूनिसेफ़ के सहयोग से एक दिवसीय स्वास्थ्य एवं पोषण जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर आयएएनसी जांच, टीकाकरण, मलेरिया […]
जिले में पेयजल समस्या हेतु टोलफ्री नंबर जारी
दुर्ग 08 अप्रैल 2022/जिले के अंतर्गत तीनों विकासखंड दुर्ग, धमधा व पाटन में 385 ग्रामों में 5352 विभागीय हैण्डपंप 203 नलजल योजना, 38 स्थल जल योजना, 1223 सिंगल फेस पंप 673 विभागीय सोलर पंप संचालित है। ग्रीष्म काल में संभावित पेयजल जल समस्या से निपटने हेतु कार्य योजना तैयार किया गया है। पूर्व वर्षों के […]