रायपुर 24 जुलाई 2024/sns/- जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर से किसान की समस्या कुछ देर में ही दूर हो गई। आरंग के ग्राम चपरीद निवासी श्री हिरेंद्र साहू पेशे से कृषक है और उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। उन्होंने काॅल सेंटर शुरू होने के तत्काल बाद शिकायत दर्ज कराई और प्रकरण को जिले के कृषि विभाग को भेजा गया। तत्काल उनकी समस्या का निराकरण करते हुए ई-केवाईसी और आधार सीडिंग व लैंड सीडिंग का स्टेट्स जांच किया गया। इससे पता चला कि किसान को योजना के तहत लाभ दिलाए जाने की पात्रता है। उनके दस्तावेज को सत्यापन किया गया। साथ ही आगामी किश्त की राशि प्रदान किया जाना भी संभव है। आवेदक श्री साहू की समस्या का त्वरित निराकरण होने से प्रसन्नता जाहिर की है और कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया।
संबंधित खबरें
कलेक्टर के मार्गदर्शन में एसडीएम अम्बिकापुर और नजूल अधिकारी ने अतिक्रमण रोकने के संबंध में आरआई और पटवारियों की ली बैठक
अम्बिकापुर, नवंबर 2023/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में गुरुवार को एसडीएम अम्बिकापुर श्रीमती पूजा बंसल एवं नजूल अधिकारी श्री डीएस उईके द्वारा अम्बिकापुर एवं दरिमा क्षेत्र के समस्त राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक ली गई। एसडीएम अम्बिकापुर श्रीमती बंसल ने बताया कि बैठक में अम्बिकापुर एवं दरिमा क्षेत्र में अतिक्रमण एवं अवैध […]
मतदाताओं को जागरूक करने दिया गया प्रशिक्षण
राजनांदगांव / मार्च 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उपनिर्वाचन में सभी मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग करने स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। विधानसभा उप निर्वाचन 73- खैरागढ़ में स्वीप अंतर्गत […]
बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी तीव्र गति – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करता बजट विधानसभा में प्रस्तुत मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सूत्रवाक्य रखा, ज्ञान से गति की ओर, पिछले बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं के लिए फोकस रखा था, अब इन्हें आगे बढ़ाने गति अर्थात सुशासन, बुनियादी ढांचे में तेजी, तकनीक और औद्योगिक विकास पर होगा […]