रायपुर, 15 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सवेरे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित 78 वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पेरड कमांडर श्री रविन्द्र मीणा के नेतृत्व में 16 प्लाटूनों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर सलामी दी। आकर्षक मार्च पास्ट के लिए केन्द्रीय बलों में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को प्रथम और राज्य बलों में छत्तीसगढ सशस्त्र बल (महिला) को प्रथम पुरस्कार से मुख्यमंत्री श्री साय ने सम्मानित किया ।
78 वें स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में पुलिस परेड मैदान में पेरड कमांडर श्री रविन्द्र मीणा ने परेड का निरीक्षण कराया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा मुख्यमंत्री के साथ रहे। प्लाटूनों के हर्ष फायर की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े और प्रदेश के निरंतर विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्याे, नीतियों, योजनाओं पर केन्द्रित जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
परेड कमांडर श्री रविन्द्र मीणा के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व बल, भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केन्द्रीय सशस्त्र बल (पुरूष), ओडिसा पुलिस, छत्तीसगढ सशस्त्र बल (पुरूष), छत्तीसगढ सशस्त्र बल (महिला), छत्तीसगढ पुलिस बल महिला, छत्तीसगढ पुलिस 6 वीं वाहिनी, जेल प्लाटून, नगर सेना 13 वीं वाहिनी (पुरूष), नगर सेना (महिला), एन सी सी जूनियर (पुरूष), एन सी सी जूनियर (महिला), पुलिस अश्वारोही दल, बैंड प्लाटून प्रथम वाहिनी के जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सलामी दी।
आकर्षक मार्च पास्ट के लिए केन्द्रीय बलों में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को प्रथम, भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल दूसरा तथा ओडिसा पुलिस को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें मुख्यमंत्री श्री साय ने पुरस्कृत किया। इसी प्रकार राज्य बलों में छत्तीसगढ सशस्त्र बल (महिला) को प्रथम पुरस्कार, जेल प्लाटून को द्वितीय और केन्द्रीय सशस्त्र बल (पुरूष) को तीसरा पुरस्कार मिला। एन सी सी के लिए एनसीसी जूनियर ब्वायस को प्रथम और एनसीसी जूनियर गर्ल्स को द्वितीय पुरस्कार मुख्यमंत्री ने प्रदान किया।
रायगढ़, 27 अगस्त 2024/sns/- चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 26 अगस्त तक 845.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.2 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 1056 मिली मीटर, पुसौर में 923.4, खरसिया […]
संभागायुक्त ने किया एसडीएम, तहसील कार्यालयों का निरीक्षण कोरबा, 19 अप्रैल 2023/ बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने आज कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के साथ कोरबा जिला अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम, तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में अलग-अलग शाखाओं के निरीक्षण कर निर्देशित किया कि सभी […]
विश्व स्तन पान पखवाडा सह प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना पखवाड़ा पर कार्यशाला का आयोजन कोरबा 04 अगस्त 2023/ जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री गजेन्द्र देव सिंह की उपस्थिति में विश्व स्तनपान पखवाडा सह प्रधानमंत्री मातृत्व योजना पखवाड़ा पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसमे समस्त […]