रायपुर, 30 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देेव साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर जैन धर्म के अनुयायियों को पर्युषण-पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्युषण पर्व जैन समाज का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। मान्यता है कि भगवान महावीर ने इस त्यौहार के दौरान अपनी शिक्षाएं दीं और जैन धर्म के मुख्य सिद्धांतों को प्रतिपादित किया। पर्युषण पर्व मनाने का मूल उद्देश्य आत्मा को शुद्ध बनाने पर ध्यान केंद्रित करना होता है। यह महापर्व आत्मविशुद्धि, संयम, त्याग और आत्मचेतना को विकसित करने का अवसर देता है। यह पर्व अहिंसा, दया, क्षमा, प्रेम की राह पर चलना सिखाता है।
संबंधित खबरें
21वीं पशु संगणना की तैयारी के लिये रणनीति बनाने और सशक्त करने के लिये संभाग स्तरीय कार्यशाला संपन्न
दुर्ग, नवम्बर 2024/sns/ लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में 21वीं पशु संगणना की तैयारी के लिये रणनीति बनाने और सशक्त करने के लिये संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन विगत 13 नवम्बर को किया गया। कार्यशाला में कई सत्र आयोजित किये गये। इस अवसर पर डॉ.एस.पी. सिंह उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाये विशेष रूप से उपस्थित थे। […]
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 12 व 13 मार्च को
जगदलपुर, 06 मार्च 2023/ जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरभा, तोकापाल, बास्तानार, बस्तर, करपावण्ड एवं लोहण्डीगुड़ा तथा स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में संविदा सहायक शिक्षक कला, सहायक शिक्षक विज्ञान, प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला, संविदा शिक्षक गणित, विज्ञान, संविदा व्याख्याता वाणिज्य, संविदा व्याख्याता जीव विज्ञान, […]
वीर सैनिकों द्वारा देश के लिए की गई सेवाएं अविस्मरणीय – कलेक्टर
देश के वीर शहीदों का स्मरण करते हुए मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस पेंशनर भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं, आश्रितों को दी गई सहायता राशिराजनांदगांव, दिसम्बर 2022। सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर को आज जिला सैनिक कल्याण कार्यालय राजनांदगांव में संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले के […]