रायपुर, 04 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सारंगढ से 30 व्यक्तियों का दल कल रवाना हुआ। कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने जिले के चौथे जत्था को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विगत तीन माह से प्रत्येक माह 30 व्यक्तियों का दल प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं। यह दल सारंगढ जिला मुख्यालय से बस से बिलासपुर रेल्वे स्टेशन पहुँचेंगी, फिर वहां से अयोध्या तक का सफर रेल से पूरा होगा।
इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। श्रद्धालुगण भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को जा रहे हैैं। यात्रा के प्रारंभ से अंत तक भोजन, बस, रेल आदि की सेवा छत्तीसगढ़ सरकार की योजना के तहत निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। सभी श्रद्धालुओं के रवानगी के पूर्व मेडिकल चेकअप किया गया था।
रामलला दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। अयोध्या दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन संभव हुआ है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं और हमें बहुत खुशी हो रही है।
Breaking मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजस्व प्रकरणों की लेट लतीफी पर नाराज राजस्व प्रकरणों में देरी पाए जाने पर सीधे कलेक्टरों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई : मुख्यमंत्री राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कलेक्टरों को निर्देश जारी कर जतायी नाराजगी फरवरी के आखिरी सप्ताह में राजस्व प्रकरणों […]
रायगढ़, मार्च 2022/ छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती सायकल योजना के तहत आज शास.हाई स्कूल मिडमिडा में समस्त छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था प्रमुख स्कूल के प्राचार्य श्रीमती अजीता लकड़ा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री संजय पंडा, श्री पूर्णचन्द्र उरांव, व्याख्याता नरेंद्र चौहान, बाबूलाल पटेल सहित स्कूल के अन्य स्टॉफ […]
खरीफ बीज भंडारण व वितरण में लाए तेजी, हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर हो: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह रायपुर 22 मई 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टर सभाकक्ष में आज कृषि, मछलीपालन और उद्यानिकी विभाग के कार्याें के प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कृषि विभाग के कार्याें की समीक्षा करते […]