बलौदाबाजार,10 सितंबर 2024/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता करने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन अंतर्गत गांव गांव में हर घर जल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बलौदाबाजारा विकासखंड के ग्राम धनगांव हर घर जल उत्सव मनाया गया। जिसमें गांव के लोगों ने पानी की महत्ता और इसके संरक्षण के प्रति संकल्प लिया। गांव के सरपंच श्री तुलसी मनहरे ने कहा पानी हमारे जीवन का आधार है। हमें इसका संरक्षण करना होगा ताकि भविष्य में पानी की कमी न हो। जल संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देने के लिए, हम जल प्रेरक बनाने की पहल शुरू कर रहे हैं। जल प्रेरक व्यक्ति होंगे जो अपने समुदाय में पानी के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाएंगे और जल संरक्षण के तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर गांव के लोगों ने पानी बचाने के संकल्प लिए और जल जीवन मिशन के तहत काम करने वाली टीम को धन्यवाद दिया। पानी कुरिया कुरिया का संदेश देते हुए गांव के लोगों ने कहा पानी हमारे जीवन का आधार है, इसका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। उक्त कार्यक्रम में शामिल गांव की सचिव श्रीमति सरिता श्रीवास, राजकुमार कोसले, मनोज कुमार राठौर, उत्कर्ष कावले महेंद्र वर्मा एवं गांव से लोग उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
जिला एवं तहसील न्यायालयों में 14 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत
रायगढ़, नवम्बर 2024/sns/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशन पर 14 दिसंबर 2024 को सभी मामलों पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन वर्चुअल एवं फिजिकल माध्यम से जिला मुख्यालय रायगढ़ सहित तहसील न्यायालय सारंगढ़, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, खरसिया, बिलाईगढ़ एवं भटगांव में किया जा रहा है। जिसमें न्यायालयों में लम्बित राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, […]
कृषि विज्ञान केन्द्र में मनाया गया महिला किसान दिवस
राजनांदगांव अक्टूबर 2024/sns/ कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में 15 अक्टूबर को वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुजन झा के मार्गदर्शन में महिला किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला कृषकों की कृषि में बदलाव की भूमिका है। कृषि विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुजन झा ने कृषि में बदलाव लाने […]
त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु मतदान प्रक्रिया ‘‘ जागव वोटर’’ (जाबो) कार्यक्रम के सार्वजनिक स्थलो पर प्रचार-प्रसार हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
मुंगेली नवम्बर 2021// छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के प्राप्त निर्देशों के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु मतदान प्रक्रिया ‘‘ जागव वोटर’’ (जाबो) कार्यक्रम के सार्वजनिक स्थलो पर प्रचार-प्रसार हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्त की है। उन्होने जनपद पंचायत मुंगेली के लिए मुंगेली जनपद पंचायत […]