रायपुर, 16 सितंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 17 सितंबर से शुरू हो रहे पितृ पक्ष के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि पितरों का सम्मान हमारी परम्परा, सभ्यता और संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। पितर पक्ष पूर्वजों के प्रति हमारे सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है। मान्यता है कि पितर पक्ष में पूर्वज अपने घर आते हैं। इस दौरान हम अपने पूर्वजों के मोक्ष और शांति के लिए श्राद्ध और दान करते हैं। उनसे जीवन में खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना करते हैं।
श्री साय ने कहा कि हम अपने पूर्वजों को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित कर सकते है। पूर्वजों के नाम पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ अपने पूर्वजों की स्मृति को चिरस्थाई बना सकते हैं। पर्यावरण हमारी भावी पीढ़ी के लिए भी अनुपम उपहार होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीब और बेसहारा लोगों की मदद कर, कुपोषित और जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराकर हम समाज में सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं। सही मायनों में यह अपने पितरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
राजनांदगांव , जुलाई 2022। पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए लॉटरी पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए तिथि निर्धारित किया गया है। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए कक्षावार उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा। विद्यालय में 18 […]
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 05 फरवरी 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर जिले के मतदान दल गठन शाखा की ओर से 1 फरवरी से प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों का मेडिकल जांच किया जा रहा है। यह आवेदन सरकारी कर्मी निर्वाचन ड्यूटी से बचने या अपनी असमर्थता के कारण दिया जा रहा है। […]
कलेक्टर ने जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मूलभुत सुविधा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कवर्धा, 08 अगस्त 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आगामी विधानसभा निर्वाचन, मतदान केन्द्रों की तैयारियों और शत प्रतिशत मतदान के संबंध में निर्वाचन, राजस्व सहित संबंधित […]