दुर्ग, 18 सितंबर 2024/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में उक्त विद्यालय का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा होने पर वर्ष 2024-25 में अध्ययनरत कक्षा 11वीं के 48 एवं कक्षा 12वीं के 42 कुल 90 बालिकाओं को शैक्षणिक उद्देश्य से आई.आई.टी. भिलाई (जेवरा सिरसा) का भ्रमण कराया गया। सहायक कलेक्टर श्री मोहन भार्गव, संयुक्त कलेक्टर श्री मुकेश रावटे एवं डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव के सौजन्य से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग श्री हेमन्त कुमार सिन्हा द्वारा भ्रमण की व्यवस्था की गई। जिसमें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री सिन्हा, प्रशासकीय अधिकारी, शिक्षक एवं छात्रावास के अधीक्षक, अधीक्षिकाएं सम्मिलित हुए। भ्रमण से छत्तीसगढ़ के घोषित अनुसूचित क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च प्रकृति के संस्था में प्रवेश लेकर पढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। भ्रमण में आई.आई.टी. के संचालन तथा उक्त संस्था में अध्यापन कर रहे विषयों की पद्धति, प्रवेश पश्चात् दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त होगी। इससे विद्यार्थियों को तत्कालीन कक्षा के पाठ्यक्रम में अध्ययन करते हुए उच्च से उच्च प्रतिशत प्राप्त करने का प्रोत्साहन मिलेगा।
संबंधित खबरें
सिरपुर महोत्सव 24 से 26 फरवरी तक,इंडियन आइडल फेम और लेजर शो होगा मुख्य आकर्षण
पहली बार होगा महानदी आरती का आयोजन रायपुर, 17 फरवरी 2024/छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन 24 से 26 फरवरी तक किया जाएगा। सिरपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां जोरो पर है। सिरपुर महोत्सव में इस बार लेजर शो और इंडियन आइडल […]
रेरा में पंजीयन नहीं होने पर रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘‘बेबीलॉन केपिटल’’ तेलीबंधा के दुकानों के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध
रायपुर, 13 जुलाई 2023/ छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) द्वारा भू-संपदा ( विनियमन और विकास) अधिनियम 2016 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए धारा 36 एवं 37 के तहत् रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘‘बेबीलॉन केपिटल’’ तेलीबंधा रायपुर के प्रोजेक्ट में दुकानों के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। गौरतलब है कि भू-संपदा (विनियमन और विकास) […]
एसडीएम ने लगाई धान खरीदी केंद्र में चौपाल
बलौदाबाजार, दिसंबर 2022/कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश में बलौदाबाजार एसडीएम रोमा श्रीवास्तव ने जनपद पंचायत पलारी अंतर्गत ग्राम छेरकापुर के धानखरीदी केंद्र में जन चौपाल लगाई। जिसमें 9 आसपास के गांव के लोग सम्मलित हुए। इस दौरान चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं यथा -गौठान,ऋण माफ़ी, भूमिहीन खेतिहर मज़दूर न्याय योजना,किसान न्याय […]