अम्बिकापुर सितम्बर 2024/sns/ संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा डॉ अनिल कुमार शुक्ला के द्वारा शुक्रवार को सरगुजा जिले के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज के समस्त विभागों में भ्रमण कर होने वाली चिकित्सकीय गतिविधियों की जानकारी ली तथा अधूरे भवन निर्माण के संबंध में चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ रमनेष मूर्ति से जानकारी ली एवं शासन से इस संबंध में मार्गदर्शन लेने हेतु चर्चा की गई। डॉ शुक्ला के द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ रमनेष मूर्ती, संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ आर.सी. आर्या, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जे.के. रेलवानी, एवं जिला अस्पताल सलाहकार श्रीमती स्वास्ति शुक्ला उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
नया कानून के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
मोहला 30 जून 2024। कानूनों में एकरूपता लाने, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए नये कानून भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता भारतीय साक्ष्य अधिनियम कल 01 जुलाई से प्रभावशील होगा। इन तीनो कानूनो के प्रति लोगो मे जागरुकता लाने के उद्देश्य से अंबागढ़ चौकी टाउन हॉल सभागार मे एक […]
प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को दी गई निर्वाचन से जुड़ी जानकारियां
लोकसभा निर्वाचन-2024 प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को दी गई निर्वाचन से जुड़ी जानकारियां प्रेक्षकगणों की उपस्थिति में स्टैण्डिंग कमेटी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न रायपुर 23 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए रायपुर लोेकसभा क्षेत्र में अभ्यर्थियों के नामांकन मान्य होने के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है। आज […]
बलौदा जनपद स्तरीय मानस मंडलियों की प्रतियोगिता पहरिया में शुरू
9 से 11 जनवरी तक चलेगी प्रतियोगिताजनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगता का आयोजन 25 जनवरी तक चलेगाजांजगीर-चांपा, जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम, जनपद, जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिले में प्रतियोगिता के सफल संचालन को […]