छत्तीसगढ़

21 वीं पशु संगणना का कार्य किया जा रहा संपादित

       जांजगीर-चांपा अक्टूबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में 21 वीं पशु संगणना का कार्य 25 अक्टूबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक संपादित किया जाना है। 21 वीं पशु संगणना का कार्य जिले के समस्त ग्रामों/वार्डो का घर-घर जाकर पशुधन/पक्षीधन का सर्वेक्षण कार्य पशुधन विकास विभाग के अमलो द्वारा भारत सरकार के साफ्टवेयर मोबाईल एप के माध्यम से की जायेगी। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाये डॉ. ए.एल.सिंह ने जिले के समस्त पशु पालकों से 21वीं पशु संगणना कार्य में विभागीय अमले का सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *