छत्तीसगढ़

उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए कई सुविधाएं,धान बेचने में सहूलियत

3100 की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

बलौदाबाजार-भाटापारा नवम्बर 2024/sns/ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का कार्य जिले में सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले के 129 सहकारी समितियों के 166 उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। धान बेचने उपार्जन केंद्रों में आने वाले किसानों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है जिससे धान बेचने में सहूलियत हो रही है और किसानों में हर्ष व्याप्त है।

विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम सकरी के किसान श्री टीकाराम वर्मा ने धान खरीदी केन्द्र में मिल रही सुविधाओं पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे धान बेचने सेवा सहकारी समिति सकरी आए हैं। यहां सुविधाएं काफी अच्छी है। धान बेचने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। छाया, पेयजल, बारदाना की उपलब्धता सहित सभी तरह की सुविधाएं किसानों को मिल रही हैं। साथ ही साथ सरकार 3100 की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ किसानों से धान खरीदी कर रही है और धान की राशि 72 घंटे के भीतर हम किसानों के खाते में जमा हो रही है। इसके लिए किसान श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

समिति प्रबंधक ने बताया कि सकरी समिति में अब तक 54 लाख 88 हजार रुपए के 2386 क्विंटल धान खरीदी की गई है जिसमें मोटा धान 198 क्विंटल एवं पतला धान 2187 क्विंटल शामिल है।समिति में 5966 बारदाना उपलब्ध है। धान बेचने आने वाले किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *