25 क्विंटल अवैध धान जब्त
सुकमा दिसम्बर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत राज्य के सभी जिलों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने जिले में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। इसी के साथ धान खरीदी केंद्रों में बिचौलियों की निगरानी और निरंतर जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिसके तहत जिले के सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट पर अधिकारियों के द्वारा धान के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को अवैध धान परिवहन की सूचना मिलते ही 23 दिसंबर को ग्राम पुसपाल में अवैध रूप से धान परिवहन करते 25 क्विंटल धान से भरा पिकअप वाहन को जब्त किया गया।धान परिवहन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने के कारण मंडी अधिनियम के तहत जप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई और पुसपाल थाना के सुपुर्द किया गया।