मुंगेली दिसंबर 2023/sns/ उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव नगर पालिका लोरमी के कबीर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महंत जगन्नाथ दास स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल लोरमी के कक्षा 09वीं की 54 छात्राओं को साइकिल वितरण किया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लड़कियों को आगे बढ़ाने और उन्हें शिक्षित बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना भी इसी का हिस्सा है। उन्होंने छात्राओं को खूब पढ़ने और आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान छात्राएं सायकल मिलने से काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि सायकिल मिलने से अब पैदल चलना नहीं पड़ेगा। बहुत कम समय में ही स्कूल और स्कूल से घर पहुंच जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बहुत-बहुत धन्यवाद करते है। गौरतलब है कि सरस्वती सायकल योजनांतर्गत कक्षा 09वीं की एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अन्य वर्ग की बीपीएल परिवार की छात्राओं को निःशुल्क सायकल प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम श्री अजीत पुजारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में महतारी वंदन योजना के हितग्राही मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अभिनव पहल अभियान – अनुतोष
राजनांदगांव 19 फरवरी 2022। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के माननीय कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी के निर्देशानुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा अभियान ”अनुतोषÓÓ प्रारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत पेंशन एवं जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के पीडि़त पक्षकारों को त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने की कार्रवाई की […]
कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में किसान जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
जांजगीर-चांपा मार्च, 2022/ कृषि विज्ञान केन्द्र, जांजगीर, कृषि मौसम विभाग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय किसान जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को विकास खण्ड-पामगढ़ के ग्राम भदरा में किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजकुमार पटेल, जनपद अध्यक्ष पामगढ़ एवं अध्यक्षता कर रहे डॉ. जी. के. […]
बी. आर. साव धर्मादा ट्रस्ट ने इन युवाओं के लिए आवश्यक सामग्री क्रय करने हेतु प्रदान किया 02 लाख 92 हजार रूपये का चेक
मुंगेली ,जून 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के युवाओं के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा और सैन्य बल भर्ती परीक्षा की तैयारी हेतु आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 600 युवाएं […]