जांजगीर-चांपा 02 जनवरी 2025/sns/ आदिवासी विकास विभाग द्वारा भारत सरकार के दिशा निर्देश में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की स्वीकृति, वितरण हेतु नवीन पोर्टल का निर्माण किया गया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि जिसमें छात्रवृत्ति का भुगतान आधार सीडिंग बैंक खाता में होना है। सत्र 2024-25 से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों हेतु ओटीआर होना अनिवार्य है। इसके अलावा संस्था, विद्यार्थियों द्वारा पाठ्यक्रम एवं संस्था परिवर्तन संबंधित आवेदन दिए गए हैं। वर्तमान में छात्रवृत्ति स्वीकृति, वितरण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। छात्रवृत्ति पोर्टल में आने वाली तकनीकी समस्याओं एवं व्यवहारिक दिक्कतों के अतिरिक्त अन्य लंबित विषयों पर भी चर्चा किया जाना है। अतः इस संबंध में नवीन पोर्टल उक्त प्रक्रिया के संचालन के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण, समीक्षा बैठक 04 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर आयोजित किया जायेगा।
संबंधित खबरें
कलेक्टर-एस.एस.पी ने स्टेडियम पहुँचकर कल होने वाले मैच की तैयारियों का लिया जायजा
बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने अधिकारियों से की चर्चा रायपुर 20 जनवरी 2023/ पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और एस.एस.पी श्री प्रशांत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने भारत और न्यूजीलेंड के बीच होने […]
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च को
धमतरी 11 फरवरी 2022/ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिले में आगामी 12 मार्च को किया जाएगा। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि वे इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने बैनर, पोस्टर लगवाएं और ग्राम स्तर पर मुनादी के लिए अधीनस्थां को निर्देशित करना सुनिश्चित करें। गौरतलब है […]
जिला ग्रंथालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की रखें किताबें-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा
ग्रंथालय में कलेक्टर श्री सिन्हा ने तैयारी कर रहे बच्चों से की मुलाकात, पूछे सवाल, सफलता की दी शुभकामनाएंस्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम कॉलेज की तैयारियों में तेजी लाने के दिए निर्देशशहर के जिला लाइब्रेरी एवं लाइवलीवुड कॉलेज का कलेक्टर श्री सिन्हा ने किया निरीक्षणरायगढ़, 20 मई2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा जिले में शिक्षा के […]