छत्तीसगढ़

समर्पित सेवा संस्थान के द्वारा साइबर सुरक्षा पर वर्कशॉप आयोजित नागरिकों को जागरूक करने साइबर सिक्योरिटी की दी गई जानकारी

सुकमा, जनवरी 2025/sns/ पुलिस विभाग सुकमा और समर्पित सेवा संस्था सुकमा के संयुक्त तत्वाधान में शबरी ऑडिटोरियम हॉल कुम्हाररास में शनिवार को साइबर सिक्योरिटी विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। साइबर सिक्योरिटी वर्कशॉप का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों के प्रति आम लोगों में जागरूकता फैलाना और इससे बचाव के उपायों की जानकारी देना था। वर्कशॉप में उपस्थित विद्यार्थियों के द्वारा साइबर जागरूकता के संबंध में चित्रकला को प्रदर्शित किया गया।
      पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री परमेश्वर तिलकवार ने साइबर फ्रॉड और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज को सुरक्षित डिजिटल माहौल प्रदान करना है। इस वर्कशॉप के माध्यम से हमने यह प्रयास किया कि लोग साइबर खतरों को समझें और उनसे बचने के लिए सतर्क रहें। वर्कशॉप का संचालन साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ श्री तेजराम सारथी ने किया जिन्होंने साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं, डेटा सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव और पासवर्ड सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
साइबर सुरक्षा सप्ताह में केंद्रीय विद्यालय, पोटा केबिन कुम्हाररास, कन्या परिसर सुकमा, एकलव्य स्कुल सुकमा, डीएवी स्कुल सुकमा, आत्मानन्द स्कुल सुकमा में साइबर सुरक्षा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था इस प्रतियोगिता में कु. मिमिषा सिंह ठाकुर, केंद्रीय विद्यालय सुकमा को प्रथम पारितोषित मिला कु. मनीषा करतामी, कन्या शिक्षा परिसर को द्वितीय पारितोषित मिला एव तृतीय पारितोषित कु. अनीता बघेल एकलव्य विद्यालय ने जीता प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने चित्र बनाये, इस प्रतियोगिता की निर्णायक कमिटी में श्री. मनीष रात्रे, डीएसपी सुकमा, श्री. परमेश्वर तिलकवार, एसडीओपी सुकमा, श्री. शिवानंद तिवारी, थाना प्रभारी सुकमा, श्री. उपाध्याय, श्री. कैलास जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता,  अधिवक्ता हिमांशु कुंजाम, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती, भुवनेश्वरी यादव, अनिल टावरी शामिल थे। वर्कशॉप के सफल आयोजन के लिए संस्था के सचिव डॉ. जगदीश झिरे, संस्था के सदस्य श्री राजेश नाग, अमृत नाग, प्रदीप सिन्हा, मुकेश यादव, पीरामल फाउंडेशन से गाँधी फेलो राणी, आर्या ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *