अम्बिकापुर, 21 जनवरी 2025/sns/- अंबिकापुर/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने पीजी कॉलेज में आयोजित होने वाले 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, बिजली पानी, ग्रीन रूम, साउंड सिस्टम सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की तैयारी समय पर पूर्ण करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने साउंड सिस्टम एवं विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने हेतु जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, निगम निगम आयुक्त श्री डी एन कश्यप, एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कबीरधाम जिले में श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शिविर का आयोजन
कवर्धा, दिसम्बर 2024 /sns/कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर कार्यालय श्रम पदाधिकारी द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल में संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार, पंजीयन, पंजीयन नवकरण एवं योजनाओं के आवेदन हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों […]
11.42 लाख से अधिक लोगों ने लिया कोरोना टीका का प्रथम डोज,6.21 लाख को दूसरा और 1617 लोगों ने लगवाया प्रिकॉशन डोज,
जांजगीर-चांपा ,16 जनवरी, 2022/ जिले में कोरोना की तीसरी लहर और नए वेरियंट ओमीक्रॉन से सुरक्षा, बचाव और उपचार के लिए समुचित उपाय किये जा रहे हैं। इसके तहत टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में कुल 11 लाख 42 हजार 143 लोगों को कोरोना सुरक्षा का प्रथम डोज का […]
बस्तर अंचल के श्री पंडी राम मंडावी पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर 25 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के जनजातीय कलाकार श्री पंडी राम मंडावी का नाम पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के […]