कवर्धा, 24 जनवरी 2025। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल कवर्धा में आयोजित राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कवर्धा के आचार्य पंथ गृंथ मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान आयोजित होगा। सांसद श्री बघेल गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वाजारोहण करेंगे। आयोजन की मीनट टू मीनट कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। श्री बघेल का पीजी कॉलेज मैदान में 8ः58 बजे आगमन होगा। प्रात 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी होगी। 09ः5 बजे पेरड का निरीक्षण एवं परेट का मार्चपास्ट होगा। 9ः25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश का वाचन किया जाएगा। 9ः40 बजे स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 10ः10 बजे विभागीय चलित झांकिया और 10.20 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र का वितरण किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि समारोह स्थल से प्रस्थान करेंगे।
राजनांदगांव, सितम्बर 2022। संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज डोंगरगढ़ विकासखंड के मुरमुंदा क्षेत्र का भ्रमण कर गिरदावरी का निरीक्षण किया। संभागायुक्त श्री कावरे ने खसरा नंबर 341/1 रकबा 0.405 का अवलोकन किया, जो चालू वर्ष के पड़त पाई गई। ऑनलाइन एवं खसरे में दर्ज सही पाया गया। संभागायुक्त ने खसरा नंबर 334 से 344 […]
भर्ती मरीज के लिए अपने समक्ष तुरंत बनवाया आयुष्मान कार्ड घरेलू हिंसा के पीड़ित भर्ती मरीज से बातचीत कर, दिए पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देशरायपुर दिसंबर 2024/sns/ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल के प्रसुति कक्ष में भर्ती महिला से मुलाकात की और […]
बिलासपुर मार्च 2022। जनसंपर्क विभाग द्वारा आज विकासखंड कोटा के ग्राम भैंसाझार में सूचना शिविर सह फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सूचना शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों ने शासकीय योजनाओं की जानकारी ली।श्री कृतनसिंग ने कहा कि शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलने का अच्छा स्रोत है जनसंपर्क विभाग की यह प्रदर्शनी। उन्होंने कहा कि शासन […]