सुकमा, 24 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जागरूक मतदाता के रूप में सजगता एवं निष्पक्षता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को अवकाश की वजह से चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शपथ का कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे सभी जिला अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की दिलाई। सभी ने यह शपथ ली कि लोकतंत्र में हम अपनी पूर्ण आस्था रखते हैं। हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर बिना किसी भेद-भाव अथवा प्रलोभन में आये सभी निर्वाचनों में हम अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
संबंधित खबरें
श्री देवेन्द्र कुमार कोरबा को उप संचालक कृषि का सौंपा गया प्रभार
कोरबा 19 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से श्री अजय अनंत, उप संचालक कृषि कोरबा के अवकाश अवधि तक आगामी आदेश पर्यन्त श्री देवेन्द्र कुमार, सहायक संचालक कृषि कोरबा को अपने कार्यों के साथ-साथ उनका सम्पूर्ण प्रभार सौंपा है।
उठाव की जानकारी लेने धान खरीदी केंद्र चंदखुरी पहुंचे कलेक्टर
दुर्ग / फरवरी 2022/ धान खरीदी सफलतापूर्वक पूरी हो जाने के बाद अब प्रशासन का पूरा ध्यान उठाव की ओर है। जिले में 4 लाख 17 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है और सभी केंद्रों से धान का उठाव जारी है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सभी केंद्रों में धान के उठाव […]
सीएमएचओ ने मातृ एवं शिशु अस्पताल तथा सीएचसी लोईंग का किया औचक निरीक्षण
रायगढ़, मार्च 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.वी.के.चंद्रवंशी ने आज मातृ एवं शिशु अस्पताल रायगढ़ तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोईंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, ड्यूटी रोस्टर के अनुसार अपने निर्धारित समय तथा डे्रस कोड के अनुसार मुख्यालय में निवासरत होकर कार्य […]