रायगढ़, 25 जनवरी 2025/sns/- उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिला मुख्यालय में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। जिला स्तरीय समारोह रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित होगा। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव प्रात: 9 बजे झंडा फहरायेंगे। झंडा फहराने के पश्चात मुख्य अतिथि को सलामी दी जाएगी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। तत्पश्चात मार्च पास्ट एवं मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडर्स से परिचय, शहीदों के परिजनों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकियों का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम के अंत में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित करेंगे।
संबंधित खबरें
नवाचारों को प्रोत्साहन के उद्देश्य से आर्थिक सहायता हेतु आवेदन आंमत्रित
जांजगीर-चाम्पा 13 जनवरी 2023/ राज्य योजना आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य में नवाचारों को प्रोत्साहित करने तथा राज्य के संतुलित विकास में उपयोगी नवाचारों की पहचान करने के उद्देश्य से राज्य के शैक्षणिक एवं शोध संस्थाओं शासकीय एवं निजी संस्थाओं, उद्योगों एवं नवप्रवर्तको से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक व्यक्ति/संस्थाएं इस संबंध में राज्य योजना […]
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं
रायपुर, जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। महाभारत और वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास के अवतरण […]
उद्यानिकी फसलों से किसान ने कमाया 10 लाख का मुनाफा,घर निर्माण के साथ खेती के लिए ट्रैक्टर शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर खेती में नवाचार करने वाले किसान श्री दरश राम बने लखपति धान की फसल से उद्यानिकी फसलों का किया रुख, जीवन में आया बदलाव
रायगढ़, दिसम्बर 2024/sns/शासकीय योजनाओं और आधुनिक तकनीक का सही उपयोग किस तरह किसानों की जिंदगी बदल सकता है, इसका बेहतरीन उदाहरण हैं विकासखंड रायगढ़ के ग्राम जुनवानी पश्चिम निवासी कृषक श्री दरश राम पटेल। अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से श्री पटेल ने धान की पारंपरिक खेती के सीमित मुनाफे से अलग उद्यानिकी कृषि में […]