बीजापुर जनवरी 2025/sns/ नगरपालिका निर्वाचन 2025 के अंतर्गत बीजापुर नगरपालिका के पार्षद पद के दो अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस लिया। वहीं नाम वापसी की अंतिम तिथि कल 31 जनवरी अपरान्ह 3ः00 बजे तक निर्धारित है। नाम वापसी के बाद रिटर्निंग अधिकारी द्वारा सभी विधिमान्य अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आबंटित किया जाएगा। नाम वापसी लेने वाले में वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद पद के अभ्यर्थी श्री लक्ष्मण कड़ती एवं वार्ड क्रमांक 05 के अभ्यर्थी कल्याण नाग शामिल है। उक्त जानकारी रिटंर्निंग अधिकारी श्री जागेश्वर कौशल द्वारा दी गई है।
संबंधित खबरें
लगातार तीसरे वर्ष भी लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर
बलौदाबाजार, अप्रैल 2023/कलेक्टर रजत बंसल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में वित्तीय वर्ष 2022-23 के मार्च का लेखा महालेखाकार कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वप्रथम प्रस्तुत हुआ है। यह उपलब्धि जिलें को लगातार तीसरी बार प्राप्त हुई है। इस संबंध में कोषालय अधिकारी के के दुबे ने बताया कि जिले में लेखा संकलन एवं प्रस्तुत करने […]
मवेशियों को गौठान में पहुंचाने रोका-छेका, गौठान समिति के साथ हो रहीं बैठकें
–जिला पंचायत सीईओ ने सभी गौठानों में बैठक करने के दिए निर्देश फोटो जांजगीर चांपा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने जिले की हर गौठान में रोका-छेका अभियान के माध्यम से मवेशियों को गौठान में पहुंचाने के निर्देश सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। इसी तारतम्य में शुक्रवार को […]
जैव विविधता को समेटा हुआ गोमर्डा अभ्यारण
सारंगढ़ बिलाईगढ़, जनवरी 2025/sns/नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है, जहां जल और जंगल के जैव विविधता को समेटे हुए गोमर्डा अभ्यारण्य है। यहगोमर्डा अभ्यारण्य जिला मुख्यालय सारंगढ़ से सरायपाली मार्ग में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल सारंगढ़ और बरमकेला ब्लॉक में फैला है। प्रारंभिक गठन के समय (1975) गोमर्डा अभ्यारण्य का क्षेत्रफल मात्र […]