जांजगीर-चांपा, 05फरवरी 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला पंचायत सभाकक्ष में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव 2024-25 के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आगामी निर्वाचन कार्य के प्रबंधन और संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सेक्टर अधिकारियों को ई व्ही एम मशीन तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन पूर्व की जिम्मेदारी, मतदान दिवस की जिम्मेदारी, विभिन्न प्रपत्रों में जानकारी देने के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में मतदान दिवस पर समस्याओं की त्वरित रिपोर्टिंग और चुनाव सामग्री की सुरक्षित वापसी इत्यादि के बारे में जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर ने सेक्टर अधिकारियों को अपने सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित कर ले। इस अवसर पर सेक्टर अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम ने गोड़म और छिन्द गांव के गौठानों का किया औचक निरीक्षण
महिला स्व-सहायता समूहों के कार्यों का किया अवलोकन, समूह द्वारा तैयार उत्पाद भी खरीदेसारंगढ़-बिलाईगढ़, नवम्बर 2022/ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम ने आज सारंगढ़ के ग्राम गोड़म के गौठान का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने गौठान प्रबंधन समिति के सदस्यों से गोबर खरीदी तथा वर्मी कम्पोस्ट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खरीदी की मात्रा तथा वर्मी […]
बीजापुर जिले में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल देंगे 457 करोड़ रुपए के लोकार्पण भूमिपूजन कार्यों की सौगात
123 करोड़ रुपए की राशि से निर्मित संरचनाओं का करेंगे लोकार्पण और 334 करोड़ रुपए से बनने वाली अधोसंरचनाओं का करेंगे भूमिपूजन रायपुर, 17 सितंबर, 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 18 सितंबर को बीजापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 457 करोड़ 58 लाख रुपए की राशि के लोकार्पण-भूमिपूजन की सौगात बीजापुर के जिलावासियों को […]
मानव सेवा में अग्रणी रेडक्रॉस ,आजीवन सदस्य बनाने चलेगा अभियान
कलेक्टर, डीएफओ, अपर कलेक्टर, सीईओ, ने रेडक्रास की आजीवन सदस्यता ली कवर्धा, 04 जुलाई 2023। रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा रायपुर के निर्देशानुसार अब प्रत्येक जिले में रेडक्रॉस आजीवन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिले में इस अभियान का प्रारंभ कर सर्वप्रथम स्वयं कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने रेडक्रॉस सोसायटी की आजीवन सदस्यता ली है। […]