छत्तीसगढ़

पहली बार वोट डालकर उत्साहित हुईं आंचल,युवाओं से की मतदान की अपील


कोरबा फरवरी 2025/sns/छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत कोरबा जिले में लोकतंत्र का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मोतीसागर पारा निवासी 19 वर्षीय आंचल रोहिदास के लिए यह चुनाव खास रहा, क्योंकि उन्होंने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
ईवीएम मशीन से अपने पसंदीदा प्रत्याशी के लिए वोट डालने के बाद आंचल के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। पहली बार शहर की सरकार चुनने के इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर मैं बहुत खुश हूं।“
आंचल ने युवाओं से अपील की कि वे भी मतदान के प्रति जागरूक हों और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा, “युवा देश का भविष्य हैं, और उन्हें अपने अधिकार का उपयोग करते हुए मतदान अवश्य करना चाहिए।“ कोरबा में मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराने की पूरी व्यवस्था की गई थी।
क्रमांक 1335/सुरजीत/फोटो क्र. 13
//समाचार//
लोकतंत्र के प्रति समर्पणः लकवाग्रस्त होने के बावजूद अशोक केरकेट्टा ने डाला वोट
कोरबा 11फरवरी 2025/लोकतंत्र में भागीदारी की मिसाल कायम करते हुए रिस्दी निवासी 50 वर्षीय श्री अशोक केरकेट्टा ने लकवाग्रस्त होने पर भी नगरीय निकाय आम निर्वाचन में मतदान किया। छह महीने पहले लकवे का शिकार हुए अशोक के शरीर का बायां हिस्सा प्रभावित हो गया था, जिससे उन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होती है।इसके बावजूद, लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए उन्होंने हिम्मत दिखाई और लाठी के सहारे न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल के मतदान केंद्र पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। अगर मैं इतनी मुश्किलों के बाद भी वोट डाल सकता हूं, तो हर नागरिक को जरूर मतदान करना चाहिए।“ उनकी इस भावना ने अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित किया। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने उनके जज़्बे की सराहना की। अशोक केरकेट्टा का यह कदम लोकतंत्र की मजबूती और जागरूकता का प्रतीक बन गया है।
क्रमांक 1336/सुरजीत/फोटो क्र. 14
//समाचार//
महिला मतदान दल निर्वाचन पूर्ण करा सामग्री जमा करने देर रात तक पहुचने लगी
मतदान कराकर लौटी महिलाओं में दिखा उत्साह
कोरबा 11 फरवरी 2025/ कोरबा जिले में आज संपन्न हुये नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के मतदान में मतदाताओं में उत्साह देखा गया। कोरबा नगर निगम की 297 मतदान केंद्रों सहित कुल 425 पोलिंग बूथ में मतदान की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संभालने वाली महिला मतदान अधिकारियों ने मतदान कार्य पूरी जिम्मेदारी एवं कुशलतापूर्वक पूर्ण की।
कोरबा नगर निगम एवं बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में निर्वाचन कार्य की जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाएं मतदान के पश्चात सामग्री लेकर रात्रि 8 बजे से ही आई टी कोरबा में बने स्ट्रांग रूम लौटने लगी। मतदान पूर्ण करा लौटने वाली महिलाओं ने बताया कि मतदान कराने का उनका अनुभव काफी अच्छा रहा। चुनाव सामग्री के साथ लौटी महिला मतदान दलों ने बताया कि अपनी भागीदारी निर्वाचन कार्य में निभा कर वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। मतदान कराकर लौटती महिला मतदान दलों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। इसी प्रकार कटघोरा, छुरीकला व दीपका नगरीय क्षेत्र के महिला मतदान कर्मी कटघोरा के शासकीस बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं पाली नगर पंचायत के महिला मतदान टीम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में बने स्ट्रांग रूम में सामग्री लेकर आना प्रारम्भ हो गया था। ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *