जांजगीर-चांपा फरवरी 2025/sns/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला चिकित्सालय जांजगीर मे महिला नसबंदी ऑपरेशन के हितग्राहियों को लाभ देने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय जांजगीर मे 02 दिवस प्रत्येक गुरुवार एवं शुक्रवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू कच्छप एवं बी.डी.एम.शा.चि.चांपा मे 03 दिवस मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को डॉ. अनिता श्रीवास्तव पी.जी.एम.ओ. द्वारा किया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि जिला जांजगीर चांपा मे परिवार नियोजन कार्यक्रम के सुद्ढ़ीकरण के उद्देश्य से यह सुविधा जिला चिकित्सालय जांजगीर एवं बी.डी.एम.शा.चि.चांपा में प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा है कि हितग्राहियों अपना अग्रिम पंजीयन एवं जांच एक दिवस पूर्व उपस्थित होकर करा सकते है। उन्होंने हितग्राहियों इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।
संबंधित खबरें
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 हेतु कक्षा 6वीं में काउंसिलिंग पश्चात चयनित विद्यार्थियों की प्रवेश सूची जारी
अम्बिकापुर 15 सितंबर 2023/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी कर दिया गया है। उन्होंने विद्यालय के प्राचायों को पत्र जारी कर चयनित विद्यार्थियों को तत्काल दूरभाष पर सूचित कर प्रवेश की कार्यवाही […]
रायपुर जिले के सभी गोठानों में
रायपुर 06 अप्रैल 2022/ रायपुर जिले के सभी गोठानों में आगामी 8 अप्रैल को गोठान पहुंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मयंक चतुर्वेदी ने कृषि विभाग तथा जिले के सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कार्यक्रम के व्यवस्थित संचालन के संबंध […]
देवरबीजा कॉलेज का नामकरण शंकराचार्य के नाम से होगा: मुख्यमंत्री
बेमेतरा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकातरायपुर, दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज बेमेतरा में विभिन्न समाज और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात के दौरान ब्राम्हण समाज ने गौ रक्षा के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। समाज के लोगों की वैदिक केन्द्र और धार्मिक वाचनालय की मांग पर मुख्यमंत्री […]