सारंगढ़-बिलाईगढ़ फरवरी 2025/sns/ पशुधन विकास विभाग के उप संचालक पशु स्वास्थ्य सेवा डॉ एमके पांडेय के नेतृत्व में जिला स्तरीय पशु मेला का आयोजन बरमकेला विकासखण्ड के ग्राम बिक्रमपाली में शुक्रवार को आयोजित किया गया, जिसमें उन्नत पशुधन, उन्नत बकरा, बकरी, सूकर, देशी गाय, बैल एवं भैंस प्रजाति के पशुओं का प्रदर्शनी किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर अभिलाषा कैलाश नायक थी। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के कुल पशुधन जिसमें दुधारू गाय वर्ग में 16 जोड़ी, कलोर वर्ग में 6, बछिया वर्ग में पांच, बैल जोड़ी वर्ग में दो, बकरा बकरी भेड़ वर्ग में 32, कुक्कुट वर्ग में 11, खरगोश 1 तथा स्वान के एक जोड़ी पशु मेला के प्रतिभागी रहे। प्रदर्शनी के पश्चात् समस्त वर्ग (पशु, पक्षी संवर्ग) को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सभी वर्ग में 5-5 सांत्वना पुरस्कार सामग्री के रूप में प्रदान किया गया। इसके साथ ही हरा चारा प्रदर्शन में बरसीम, अजोला, नेपियर और मक्का का प्रदर्शन किया गया। पशु मेला में बड़ी संख्या में ग्रामीण, तिलक कुमार नायक सरपंच ग्राम पंचायत खोरीगांव, पशुधन विकास विभाग के डॉक्टरो में एस के जोल्हे, वाय के रात्रे, नरेश खूंटे, मो शाहिद कुरैशी, रविंद्र कुर्रे, योगेश चौधरी, भारती पटेल, मोरध्वज सिदार, राजेश भास्कर, सीमा, शोभित धृतलहरे, पंकज पटेल, शिवकुमार सिदार, चंद्रशेखर पटेल सहित सभी सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, पशु परिचारक एवं अन्य इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मेरिट सूची जारी, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं, की उज्ज्वल भविष्य की कामना सुकमा 11 मई 2023/ माशिमं की 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणामों घोषित हो चुके हैं। कलेक्टर श्री हरिस एस. ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। इसके साथ ही सुकमा जिला का राज्य पर 10वीं में 94.74 प्रतिशत […]
उप राष्ट्रपति का हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत
बिलासपुर जनवरी 2025/sns/ उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया। श्री धनखड़ गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे। राज्यपाल श्री रमेन डेका और केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू भी साथ आए। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,कुलपति आलोक कुमार चक्रवाल,विधायक धरमलाल […]
बढ़ती गर्मी से बचाव के लिए नगरीय क्षेत्रों में व्यव्यस्थाएं करें सुनिश्चित-कलेक्टर
सुकमा मार्च 2022/ कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर आम जन मानस के राहत के लिए नगरीय क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर पेयजल एवं छांव आदि संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान से मनुष्यों के साथ ही पशुओं को भी कई […]