छत्तीसगढ़

सरगुजा जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव चुनें गए

अंबिकापुर मार्च 2025/sns/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस चुनाव में जिले के 14 नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी श्री सुनील नायक एवं उप पीठासीन अधिकारी श्रीमती स्वेच्छा सिंह ने संपन्न की।  
अध्यक्ष पद पर श्रीमती निरूपा सिंह विजयी  
जिला पंचायत सरगुजा के अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती निरूपा सिंह और शिव भरोस बेक ने नामांकन दाखिल किया। दोनों उम्मीदवारों के नामांकन विधिमान्य पाए जाने के बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतगणना में शिव भरोस बेक को 05 मत एवं श्रीमती निरूपा सिंह 09 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित हुई।  
उपाध्यक्ष पद पर श्री देवनारायण यादव ने जीत दर्ज की
जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती अनिमा केरकेट्टा और श्री देवनारायण यादव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन विधिमान्य पाए जाने के बाद मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतगणना में श्रीमती अनिमा केरकेट्टा को 03 मत एवं श्री देवनारायण यादव 11 मत  प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किए गए।  
विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया
पीठासीन अधिकारी श्री सुनील कुमार नायक ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव को विजयी निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। आगामी 10 मार्च को जिला पंचायत सदस्यों का प्रथम सम्मिलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य अपने पद की शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *