बीजापुर मार्च 2025/sns/ सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि, 09 फरवरी 2025 को थाना फरसेगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम टेकमेटा गुट्टा के जंगल पहाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ जिसमें पुलिस बल की ओर 02 जवान शहीद तथा 04 पुलिस जवान घायल हुए। फायरिंग बंद होेने पर घटना स्थल का सघन सर्च किया गया। सर्चिंग के दौरान कुल 20 अज्ञात माओवादियों के शव एवं 11 अज्ञात महिला नक्सलियों के शव कुल 31 शव सहित देशी व आधुनिक स्वचालित हथियार बरामद किया गया। जिसमें 19 नग बीजीएल सेल, इलेक्ट्रिक पावर सोर्स 04 नग, बिजली वायर लगभग 10 मीटर, वेट मशीन 01 नग, नक्सली साहित्य 10 नग, पर्चा 15 प्रति एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई। उक्त घटना के संबंध में कोई भी किसी प्रकार की जानकारी रखते हो तो न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी भैरमगढ़ में 02 अप्रैल 2025 तक उपस्थित होकर लिखित या मौखिक जानकारी प्रस्तुत कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
बरतोरी एवं मोहतरा सहकारी समिति में मिले अमानक गेंहू बीज
भंडारण और विक्रय पर लगा प्रतिबंध बिलासपुर, दिसंबर 2024/sns/किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने जिले में पदस्थ निरीक्षकों द्वारा सहकारी संस्थानों का सतत निरीक्षण एवं भंडारित आदानों का विधिवत नमूना लिया जाकर विश्लेषण हेतु शासन द्वारा अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जाता है। इसी कड़ी में दो सहकारी समितियों से 29.60 क्विंटल गेंहू […]
स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत पालन करें – कलेक्टर
कलेक्टर ने ली निजी स्कूलों के संचालकों की बैठक मुंगेली, जनवरी 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में निजी स्कूल संचालकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि स्कूल बसों के लिए माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत पालन किया जाए। स्कूल बसों में […]
10 फरवरी को मनाया जाएगा कृमि मुक्ति दिवस
साढ़े तीन लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी एलबेंडाजॉल की गोली अम्बिकापुर 31 जनवरी 2023/ प्रभारी कलेक्टर श्री विश्वदीप की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के […]