जांजगीर-चांपा 22 अप्रैल 2025/sns/- जिले में पोषण अभियान के तहत कुपोषण एवं एनीमिया के स्तर में कमी लाने के उद्देश्य से 08 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। पोषण पखवाड़ा के दौरान विभिन्न थीमों पर गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को जागरूक किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि आज जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में बैठक कर पोषण स्थिति का आंकलन एवं कुपोषण प्रबंधन पर चर्चा, पोषण प्रदर्शनी, जीवन के प्रथम 1000 दिवस का महत्व बारे में चर्चा, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच, बच्चों का टीकाकरण तथा गर्भावस्था के दौरान पति व परिवार के सदस्यों की भागीदारी के बारे में जानकारी दिया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, मोटापे की रोकथाम सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करते हुए नगारिकों को जागरूक करते हुए पोषण पखवाड़ा का समापान किया गया।
संबंधित खबरें
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से मतदान दल हुए रवाना 18 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए 67 कर्मचारी रवाना कोंटा विकासखंड में 23 फरवरी को होगा मतदानसुकमा फरवरी 2025/sns/ त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिले के कोंटा विकासखंड में तृतीय चरण का मतदान 23 फरवरी को प्रातः 6रू45 बजे से दोपहर 02 बजे […]
जनचौपाल के माध्यम से प्रशासन द्वारा गांव तक पहुंचकर समस्याओं का किया जा रहा निराकरण : कलेक्टर
राजनांदगांव दिसम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा सुदूर वनांचल क्षेत्रों के विशेष पिछड़ी बैगा जनजातियों के बीच पहुंचकर उनकी मांग और समस्याओं का तत्काल निराकरण कर रहे हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आज जिले के छुईखदान विकाखण्ड के अंतिम छोर में बसे बैगा जनजाति के ग्राम खर्रा के जिलास्तरीय जनचौपाल में […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माओवादी हिंसा की घटना में जवानों की शहादत को नमन किया
रायपुर, 19 जुलाई 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माओवादी हिंसा की घटना में जवानों की शहादत को नमन किया है। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए प्म्क् ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के […]