92 आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिली प्रोत्साहन राशि कलेक्टर ने दी 9.20 लाख रुपये के आहरण एवं संवितरण की स्वीकृति

बीजापुर, 05 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति–2025 के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।नीति के अंतर्गत जिले के कुल 92 प्रशिक्षणरत आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रति व्यक्ति 10,000 रुपये प्रतिमाह की दर से एक माह की प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने हेतु कुल 9 लाख 20 हजार रुपये के आहरण एवं संवितरण की स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह राशि आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने एवं सामाजिक पुनर्वास की प्रक्रिया को सशक्त करने में सहायक होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *