शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में MARUTI SUZUKI द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन

अंबिकापुर, 06 जनवरी 2026/sns/-  शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्था द्वारा 16 जनवरी 2026 को प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी MARUTI SUZUKI के सहयोग से कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्पस प्लेसमेंट में भाग लेने के इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे 16 जनवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। यह कैम्पस प्लेसमेंट प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इच्छुक उम्मीदवार अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *