मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गौरा-गौरी की पूजा कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की

कोरबा, 12 जनवरी 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोरबा नगर के पावन महर्षि वाल्मीकि आश्रम में भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति  आस्था के प्रतीक गौरा-गौरी की विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही उन्होंने आश्रम परिसर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों की भी श्रद्धापूर्वक पूजा की। इस अवसर पर सीएम श्री  साय ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।तथा कहा कि यह पावन स्थल हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और मूल्यों का प्रतीक है, जो समाज में शांति, सद्भाव और एकता का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की। उन्होंने कहा कि गौरा-गौरी पूजा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना से जनकल्याण, प्राकृतिक संतुलन और सामाजिक समरसता का मार्ग प्रशस्त होता है।
इस अवसर पर वाणिज्य,  उद्योग,  श्रम, आबकारी, सार्वजिनक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन,  कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व गृह मंत्री श्री ननकी राम कंवर, आईजी   डॉक्टर संजीव शुक्ला,  कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर  श्री देवेंद्र पटेल, श्री गोपाल मोदी, श्री  पनत राम भगत, श्री बीरबल सिंह,  श्री रघुराज सिंह
सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में  जनजाति समुदाय के लोग उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *