सुकमा में धूमधाम से मनेगा श्राष्ट्रीय युवा दिवस श्रैली और प्रतियोगिताओं के जरिए युवा शक्ति का होगा प्रदर्शन

सुकमा, 12 जनवरी 2026/sns/- स्वामी विवेकानंद की जयंती के पावन अवसर पर आगामी 12 जनवरी 2026 को जिले में श्राष्ट्रीय युवा दिवसश् का गरिमामय आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सुधार की दिशा में प्रेरित किया जाएगा।
रैली और माल्यार्पण से होगा शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह बस स्टैंड सुकमा से होगी, जहाँ राष्ट्र निर्माण और नशा मुक्ति जैसे ज्वलंत विषयों पर आधारित एक भव्य जागरूकता रैली निकाली जाएगी। यह रैली नगर भ्रमण के पश्चात स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पहुँचेगी, जहाँ जिला प्रशासन और युवाओं द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा।
युवा शक्ति केंद्र में प्रतिभा का प्रदर्शन
मुख्य आयोजन विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र में संपन्न होगा, जहाँ 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं के लिए विभिन्न स्पर्धाएँ आयोजित की गई हैं। अपनी रचनात्मकता और कौशल दिखाने के लिए प्रतिभागी कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।
विजेताओं के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा
प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए विभाग ने प्रत्येक विधा में नकद पुरस्कारों की घोषणा की हैरू
 ’ प्रथम पुरस्काररू 1000 रुपये
 ’ द्वितीय पुरस्काररू 500 रुपये
 ’ तृतीय पुरस्काररू 250 रुपये
जिला प्रशासन और खेल विभाग ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस कार्यक्रम में शामिल होने और अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की है। यह आयोजन न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच देगा, बल्कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का अवसर भी प्रदान करेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *