शासन के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा “2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास“ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अंबिकापुर, 12 जनवरी 2026/sns/-  शासन के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में “2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नृत्य, संगीत के माध्यम से लोगों को शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने बड़ी संख्या में लोग देर शाम तक कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। इस दौरान शासन की योजनाओं से सम्बन्धित प्रश्न भी पूछे गए तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं योजनाओं का लाभ लेने वाले शहरवासियों ने शासन की योजनाओं को सराहा और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम स्थल पर स्व सहायता समूह के दीदियों द्वारा “सरगुज़ा नेचुरल्स“ का स्टॉल लगाया गया। विजेताओं को पुरस्कार के रूप में दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों के कूपन दिए गए, लोगों ने बिहान उत्पादों को खरीदा। कार्यक्रम में सभी आयुवर्ग के नागरिक शामिल हुए। सभी को महतारी वंदन योजना, श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना, कृषक उन्नति योजना, पीएम सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बस योजना सहित अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लाभ लेने प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन का भी वितरण किया गया। संयुक्त संचालक जनसंपर्क रायपुर श्रीमती इस्मत जहां दानी ने नागरिकों को आगामी 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान लोगों ने रायपुर साहित्य उत्सव में हिस्सा लेने रजिस्ट्रेशन किया। कार्यक्रम में सहायक संचालक जनसम्पर्क विभाग सरगुज़ा श्री अजीत एक्का, सहायक सूचना अधिकारी जनसम्पर्क मेघा यादव, जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम श्री नीरज नामदेव सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *