राष्ट्रीय युवा दिवस पर आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में विद्यालयों में “आकांक्षी परीक्षा पर्व“ की हुई शुरुआत

अंबिकापुर, 13 जनवरी 2026/sns/-  राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत “आकांक्षी परीक्षा पर्व“ की शुरुआत  आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के विद्यालयों में किया गया। आकांक्षी परीक्षा पर्व का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार करना,  बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सहयोग प्रदान करना एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहपटरा में  कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल के निर्देशन में की गई। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश झा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी.के. गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री झा ने आकांक्षी परीक्षा पर्व के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को प्रभावी परीक्षा तैयारी रणनीतियों, समय प्रबंधन, विषयगत कठिनाइयों की पहचान तथा तनावमुक्त होकर परीक्षा देने के तरीकों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। शिक्षकों द्वारा नियमित अध्ययन, उत्तर लेखन अभ्यास एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर भी बल दिया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा विद्यार्थियों के नाम वीडियो दिखाया गया, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा शुभकामनाएं दीं।  इस पहल के अंतर्गत लखनपुर विकासखंड के लगभग सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में आगे भी इसी प्रकार की मार्गदर्शन गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की टीम सहित खण्डस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *