अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की पैनी नजर, संयुक्त टीम ने 75 कट्टा धान के साथ पिकअप किया जब्त

बलौदाबाजार, 13 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के सख्त निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध परिवहन और बिचौलियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बिलारी (सोनाखान) में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध धान से भरी पिकअप को जब्त किया गया

जांच के दौरान पिकअप वाहन में लगभग 75 कट्टा धान पाया गया, जिसे बिलाईगढ़ जिले के ग्राम रमतला से अवैध रूप से विक्रय के लिए लाया जा रहा था। मौके पर मौजूद टीम द्वारा धान के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर चालक कोई भी प्रमाण पेश नहीं कर सका, जिसके पश्चात धान और वाहन को तत्काल जब्त कर लिया गया।जब्त किए गए धान और वाहन को पुलिस थाना सलीहा (बिलाईगढ़) के सुपुर्द कर दिया गया है। विभाग द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से अवैध धान का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। शासन की योजना का लाभ केवल वास्तविक किसानों को मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों और संदिग्ध मार्गों पर निगरानी और कड़ी कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अन्य जिलों से धान लाकर खपाने ओर अवैध रूप से धान बेचने की कोशिश करने वालों पर भविष्य में भी इसी तरह की सख्त दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *