कोविड महामारी के दौरान कार्य करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा अनुभव प्रमाण पत्र

बलौदाबाजार, 14 जनवरी 2026/sns/- कोविड वैश्विक महामारी के दौरान शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नियुक्त एक वर्ष में 6 माह का कार्य अनुभव प्रमाण पत्र हेतु व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित अभ्यार्थियों को अनुभव प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापम द्वारा आयोजित तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा में शामिल ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नियुक्त होकर कार्य किया है उन्हें एक वर्ष में 6 माह का कार्य अनुभव प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थी संबधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को 29 जनवरी 2026 तक अनुभव प्रमाण पत्र हेतु केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालयीन समय में जमा कर प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *