विकास कार्यों हेतु 54.78 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

दुर्ग, 14 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 54.78 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गजेंद्र यादव द्वारा अनुशंसित इन कार्यों का संपादन संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग-दुर्ग द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिक निगम दुर्ग के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसमें वार्ड क्रमांक 48 न्यू पुलिस लाईन दुर्ग में दुर्गा मंदिर के पास डोम शेड निर्माण कार्य हेतु 9.99 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 28 पचरी पारा के बांस पारा में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु 9.90 लाख रुपए तथा वार्ड क्रमांक 35 बाबा रामदेव मंदिर वार्ड में नदी रोड नयापारा चौक के पहले हत्यारा खाई तालाब के पास डोम शेड निर्माण कार्य हेतु 9.90 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार, वार्ड क्रमांक 25 स्टेशन रोड हनुमान मंदिर के समीप डोम शेड निर्माण कार्य हेतु 9.00 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 25 अग्रसेन चौक के समीप डोम शेड निर्माण कार्य हेतु 6.00 लाख रुपए तथा वार्ड क्र. 60 कातुलबोड़ पश्चिम में पशुपतिनाथ मंदिर के पास डोमशेड निर्माण हेतु 9.99 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *